{"_id":"6436f56ae076ba93f60a9d04","slug":"bjp-district-minister-attacked-report-on-six-kannauj-news-c-12-1-177199-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भाजपा के जिला मंत्री पर हमला, छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भाजपा के जिला मंत्री पर हमला, छह पर रिपोर्ट
Wed, 12 Apr 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। भाजपा के जिला मंत्री पर गांव के ही लोगों ने मामूली बात को लेकर हमला बोल दिया। पिता की कनपटी पर तमंचा सटाने के साथ बट से मारपीट करने की रिपोर्ट छह लोगों पर दर्ज की गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर पट्टी गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह दोहरे ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि 19 मार्च 2023 की रात वह पिता देशराज दोहरे और गांव के दिनेश दोहरे, श्रीपाल व भाई ब्रह्मदीप के साथ बैठा था। तभी गांव के राजीव कटियार, गौरव कटियार, दुर्गेश कटियार, अभिषेक कटियार, राजा और बलराम हाथों में लाठी व तमंचा लेकर आए। गालियां देते हुए आरोपियों ने कहा कि दुश्मन महेंद्र दोहरे को घर में छुपा रखा है। उसको घर से निकालो नहीं जान से मार दूंगा। पीड़ित ने तहरीर में हवाला दिया है कि जब उसने मना किया कि महेश उनके घर में नहीं हैं। तभी आरोपितों ने जान से मारने के नीयत से दिनेश दोहरे को गौरव कटियार और दुर्गेश दोहरे ने दो-तीन तमंचे की बट मार दी। अन्य लोगों ने लाठी से हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ित ने तहरीर में खुद को भाजपा का जिला मंत्री बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।