{"_id":"68dc2488838f6f35dc0cd224","slug":"bike-seized-after-stunt-video-goes-viral-kannauj-news-c-214-1-knj1005-138120-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भाषण में अजीम, चित्रकला में प्रगति अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भाषण में अजीम, चित्रकला में प्रगति अव्वल
विज्ञापन
छिबरामऊ। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एवं गांधी जयंती से पहले जेडी जनता इंटर काॅलेज में मंगलवार को तहसील स्तरीय भाषण, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें भाषण में अजीम, चित्रकला में प्रगति व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंशिका अव्वल रहीं।
तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में हीरालाल वीएन इंटर काॅलेज, पीवी इंटर काॅलेज, बृजभूषण हजेला इंटर काॅलेज, खंडेलवाल इंटर काॅलेज, राजकीय रमाबाई इंटर काॅलेज आदि के 26 छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्वच्छता में ही ईश्वर का वास है, शांति एवं अहिंसा, स्वच्छता ही सेवा थीम पर पोस्टर व भाषण के माध्यमों से विचार रखे। क्विज प्रतियोगिता में भी छात्रों के दिमाग को घुमा दिया। निर्णायक मंडल में शामिल श्रवण कुमार शाक्य, सुरजीत मिश्रा, रोहित मिश्रा ने भाषण प्रतियोगिता में बृजभूषण इंटर काॅलेज के अजीम सिद्दीकी को प्रथम, जनता कालेज की अंशिका द्वितीय व हीरालाल काॅलेज की रेनू तृतीय, चित्रकला में रमाबाई की प्रगति गुप्ता प्रथम, जनता काॅलेज की प्राची द्वितीय, हीरालाल काॅलेज की इसरत व जनता काॅलेज के दिव्यांग छात्र जमालुद्दीन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं, प्रश्नोत्तरी में अंशिका प्रथम, सलोनी द्वितीय व अजीम सिद्दीकी तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र दुबे ने विजेता छात्रों की हौंसला अफजाई करते हुए पुरस्कृत किया। इस दौरान मनोरमा यादव, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार, रानू शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, राकेश दुबे आदि मौजूद रहे।