{"_id":"62c5d4cbd303f832774c6199","slug":"bike-riding-contract-worker-dies-due-to-vehicle-collision-kannauj-news-knp706205281","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार संविदाकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार संविदाकर्मी की मौत
विज्ञापन
जसोदा। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर बाइक सवार संविदाकर्मी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
गांव बैसवारी निवासी मौरव कटियार (38) बिजली विभाग में संविदा पर लाइन मैन था। मंगलवार रात वह बाइक से गांव जा रहा था। जीटी रोड पर भट्ठा गांव के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मौरव सिर के बल सड़क पर जा गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भट्ठा के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मौरव को पहचान लिया और परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मौरव के परिवार में पत्नी अनुपम, एक पुत्र शौर्य और एक पुत्री श्रेया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।