फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike rider killed, companion injured in car collision

Kannauj News: कार की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, साथी घायल

Sat, 07 Feb 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, companion injured in car collision
सिकंदरपुर (कन्नौज)। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर शहजहांपुर गांव के पास अंत्येष्टि संस्कार में शामिल होकर शुक्रवार को लौट रहे युवकों की बाइक में पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। यूपीडा की एंबुलेंस से घायल व शव सौ शैया अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में वकील के घायल होने की जानकारी होने पर तहसील के साथी वकील अस्पताल पहुंच गए। वहीं, परिजनों में भी चीख-पुकार मची हुई थी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ा निवासी सुबीन कुमार एडवोकेट (40) गांव के ही एक युवक के अंत्येष्टि संस्कार में शामिल होने के लिए फर्रुखाबाद गए थे। शाम पांच बजे वह गांव के ही गौरव यादव के साथ बाइक से लौट रहे थे। मैनपुरी जिले के कुसमरा निवासी दिनेश सिंह कार से हरदोई जिले के मल्लावां से लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर शहजहांपुर के पास कार आगे चल रही बाइक से उनकी टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में गौरव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुबीन घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंचे सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने हाइवे की एंबुलेंस से गौरव व घायल सुबीन को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। वहां पर डाक्टर ने गौरव को मृत घोषित करने के साथ ही शव मोर्चरी भिजवा दिया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि कार में सवारियां थीं। हादसे के बाद चालक समेत सभी इधर-उधर हो गए। कार को कब्जे में ले लिया गया है। शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



छह माह की बेटी के सिर से छिना पिता का साया

हादसे की सूचना पर गौरव के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पत्नी शालिनी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। पिता लेजम सिंह ने बताया कि एक साल पहले ही गौरव की शादी हुई थी। उसके छह की बेटी है। गौरव का एक भाई है जो दिव्यांग है। गौरव खेती कर परिवार के भरणपोषण में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed