फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike collided with divider on expressway, two injured

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर डिवाडर से टकराई बाइक, दो घायल

Tue, 26 Aug 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with divider on expressway, two injured
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को चालक को झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन



नई दिल्ली के थाना डाबड़ी क्षेत्र के निवासी गजेंद्र यादव साथी विजेंद्र सिंह के साथ बाइक से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से दिल्ली से हरदोई के संडीला जा रहे थे। रास्ते में दोपहर तीन बजे सौरिख क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 152 पर पहुंचते ही बाइक चला रहे गजेंद्र यादव को झपकी आ गई। इससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और यूपीडा की एंबुलेंस से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज भेजा। वहीं, क्षतिग्रस्त बाइक को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed