फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bijlee

एक जुलाई से शुरू हो जाएगा बिजली थाना

Fri, 26 Jun 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
bijlee
बिजली थाना भवन में कंप्यूटर पर काम करते आपरेटर व हेड कांसटेवल - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। लंबे इंतजार के बाद जिले में बिजली थाना खुलने की तारीख तय हो गई है। एक जुलाई से थाने में काम शुरू हो जाएगा। थाना प्रभारी समेत 13 पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। बिजली चोरी की रिपोर्ट अब इसी थाने में दर्ज की जाएगी। इसमें बिजली विभाग प्रवर्तन दल और पुलिसकर्मी बिजली चोरी पकड़कर मुकदमे दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

शासन ने 2019 में सभी जिलों में बिजली थाना खोलने का आदेश दिया था। जिसके चलते जिले में एक भवन भी ले लिया गया था। थाने में संसाधनों की भी व्यवस्था कर ली गई थी। अब एक जुलाई से बिजली थाना शुरू करने के आदेश आ गए हैं।
विज्ञापन

थाने में थानाध्यक्ष विश्वनाथ के अलावा दो उप निरीक्षक, पांच हेड कांस्टेबल, तीन कांस्टेबल और एक कंप्यूटर आपरेटर की तैनाती कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक जुलाई से थाने की शुरुआत हो जाएगी। प्रतिमाह कितने बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए गए इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए बिजली विभाग के जेई क्षेत्र के संबंधित थाने जाते थे तो पुलिस टरका देती थी। कई कई दिनों तक रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की जाती थी। इससे बिजली चोर के खिलाफ कार्रवाई में देरी हो रही थी। थाना खुल जाने से तत्काल रिपोर्ट दर्ज होने के साथ ही जांच भी शुरू होगी। आरोपी को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed