फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   betee kee umr ke yuvak se hua pyaar to chhod diya ghar

बेटी की उम्र के युवक से हुआ प्यार तो छोड़ दिया घर

Thu, 17 Oct 2019 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
betee kee umr ke yuvak se hua pyaar to chhod diya ghar
तिर्वा(कन्नौज)। पांच माह पूर्व लापता हुई महिला पुलिस को बड़ी बेटी की उम्र के लड़के के साथ मिली है। कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंची मां को देखकर तीनों बच्चों की आंखों में आंसू आ गए। महिला ने अपने ही बच्चों को पहचानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

थाना ठठिया क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली तीन बच्चों की 40 वर्षीय महिला की करीब एक साल पहले कानपुर में रहने वाले 20 वर्षीय युवक से मुलाकात हो गई। दोनों के बीच प्रेम-संबंध हो गए। छह माह पूर्व योजना बनाकर महिला लापता हो गई थी। पुलिस ने उसके पति की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश करना शुरू कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने उसे कानपुर से 20 वर्षीय प्रेमी के साथ ढूंढ लिया।
विज्ञापन

महिला को एसडीएम कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए बुधवार को पेश किया गया। इस दौरान उसकी 19 वर्षीय बेटी भाई-बहनों के साथ कोर्ट पहुंच गई। मां को देखकर तीनों बच्चे रोने लगे। इन्होंने घर चलने के लिए कहा। मां का कलेजा नहीं पसीजा। महिला ने बच्चों को झटक कर पहचान करने से मना कर दिया। एसडीएम जयकरन ने बताया कि महिला के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed