फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Before the accident, he made a video call to his wife and saw his son

Kannauj News: हादसे से पहले पत्नी से की वीडियो कॉल, बेटे को देखा

Mon, 21 Apr 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Before the accident, he made a video call to his wife and saw his son
तालग्राम। दिल्ली से घर जा रहे वीरू पाठक की बाइक में किसी ने कट मार दिया तो वह इतना डर गए कि पत्नी को वीडियो कॉल की और दो साल के बेटे को भी देखा। जल्दी घर आने की बात कह कर मोबाइल कॉल काट दी। इसके कुछ देर बाद वह दोबारा हादसे का शिकार हो गए, जिसमें जान चली गई। इसको याद कर पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी। उसे क्या पता था कि सुहाग उजड़ जाएगा।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर कसावा चौबे नगला निवासी भाजपा नेता अवधेश पाठक का सबसे छोटा बेटा वीरेंद्र उर्फ वीरू पाठक (28) खेती करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वीरेंद्र बाइक खरीदने के लिए दिल्ली गया था। शनिवार शाम को दिल्ली से बाइक खरीद कर घर आ रहा था। रात दो बजे एटा क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर वीरेंद्र हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। मां संतोषी और पत्नी शोभा पाठक का रो-रोकर हाल बेहाल था। वीरेंद्र चार भाइयों अश्वनी पाठक, अजय पाठक, ललित पाठक में सबसे छोटा था। वीरेंद्र की वर्ष 2022 में मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र के हरसिंहपुर से शादी हुई थी। उसका एक बेटा निशांत दो वर्ष का है। शव आने की सूचना मिलते ही उनके घर लोगों को भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed