फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bama-bama bh?l? k? udgh??a s? g?n?j? ?iv?laya

बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजे शिवालय

Mon, 03 Aug 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Mon, 03 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
 Bama-bama bh?l? k? udgh??a s? g?n?j? ?iv?laya
श्रावण मास के पहले सोमवार पर जिले भर के शिवालयों में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। लोगों ने विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। उन्होंने सुख-शांति व समृद्धि की मनौतियां मानी। गृहस्थों ने पूरे दिन उपवास रखकर बाबा की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में पूरे दिन रुद्राभिषेक के भी आयोजन चलते रहे।
विज्ञापन


सिद्धपीठ गौरीशंकर मंदिर में सुबह चार बजे पट खुलने के बाद भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी। इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक करके उनको बेलपत्र, धतूरा, शहद, घी, प्रसाद अर्पण किया। मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से बाहर व परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसके अलावा युवाओं की टोली ने मंदिर परिसर में जूता-चप्पल रखने की व्यवस्था की।
विज्ञापन


मंदिर के बाहर लगी सौंदर्य प्रसाधन सहित अन्य दुकानों पर महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। दूरदराज ग्रामीण अंचलों से आए कांवरियों के जत्थे भी सिद्धपीठ पहुंचे। पहले जलाभिषेक करने के लिए उनमें होड़ मची रही। सभी कांवरियों ने गंगा जल के साथ बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। इस दौरान जमकर हर-हर महादेव का उद्घोष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौलेश्वर धाम में भी उमड़े श्रद्धालु
तिर्वा। बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए मध्य रात्रि से ही श्रद्धालुओं का समूह निजी बसों व चौपहिया वाहनों से मेंहदीघाट पहुंचा। यहां भोर के समय गंगा स्नान के बाद गंगाजल लेकर सिद्धपीठ बाबा दौलेश्वर धाम पहुंचे। मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइने लग गई। लोगों ने बम-बम भोले व ओम नम: शिवाय के जयकारों के साथ बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में दोपहर एक बजे तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।


सुरक्षा व्यवस्था के चलते तहसील प्रशासन ने पूरे मंदिर परिसर को पीएसी के हवाले कर दिया। इस मौके पर एक दिवसीय मेले का भी आयोजन हुआ। मेले में लगे स्टालों व दुकानों पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीददारी भी की। शाम चार बजे पुन: मंदिर के कपाट खुलने के बाद एक बार फिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई। देर शाम तक जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। सुरक्षा के लिहाज से एसडीएम उदयवीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्रपाल, तिर्वा कोतवाली प्रभारी बीएल यादव ने भी मंदिर परिसर का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed