{"_id":"12354eeb65bc6954cd7497c363cb21c5","slug":"bajayumo-city-president-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो नगर अध्यक्ष गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो नगर अध्यक्ष गिरफ्तार
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sat, 09 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो नगर अध्यक्ष छोटू यादव को सर्विलांस पुलिस टीम ने शुक्रवार देरशाम गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ सदर कोतवाली में सीएम का पुतला फूंकने, पुलिस पर पथराव करने व रोड जाम करने, बिना इजाजत के जुलूस निकालने समेत कई गंभीर आरोप में मुकदमे दर्ज हैं।
सर्विलांस टीम प्रभारी तारिक खां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोबाइल के जरिए छोटू यादव की लोकेशन परखी। इसके बाद मकरंदनगर क्षेत्र से उन्हें उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अपने घर की तरफ जा रहे थे। उधर भाजयुमो व भाजपा नेताओं को जैसे ही नगर अध्यक्ष की गिरफ्तारी की सूचना मिली तो सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुब्रत पाठक के कारखाने पर जमा हुए।
उधर लोकसभा प्रत्याशी रहे सुब्रत पाठक ने कहा कि सत्ता के दबाव में पुलिस सपा के एजेंट की तरह काम कर रही है। निर्दोष भाजयुमो नगर अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में वह खुद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जाकर गिरफ्तारी देंगे। रविवार से विरोध स्वरूप पूरे जिले में आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। प्रदेश हाईकमान को मामले से अवगत करा दिया गया है। गली-मोहल्लों में कार्यकर्ताओं से सीएम का पुतला फूंकने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
वहीं देररात भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर नगर अध्यक्ष को छोड़ने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। वह कोतवाली से नहीं हटेंगे। खबर लिखे जाने तक कोतवाली में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी था।