{"_id":"5e7648cc8ebc3e7743464d02","slug":"baitaree-kee-dukaan-ka-taala-kaat-hajaaron-kee-choree-kannauj-news-knp551741160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी की दुकान का ताला काट हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैटरी की दुकान का ताला काट हजारों की चोरी
विज्ञापन
चोरों के काटा गया ताला दिखाता दुकानदार।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। शुक्रवार रात चोरों ने बैटरी की दुकान का ताला काटकर हजारों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सुबह दुकान पहुंचने पर दुकानदार को चोरी की वारदात की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अतिराजपुर निवासी राजाबाबू दुबे पुत्र स्व. आत्माराम दुबे ने बताया कि पूर्वी बाईपास पर इन्वर्टर और बैटरी की दुकान है। शुक्रवार शाम वह दुकान बंद कर अपने गांव चले गए। रात में किसी समय चोरों ने शटर के दोनों ताले काटकर चोरी कर ली। चोर छह बड़ी इन्वर्टर वाली बैटरी, चार ट्रैक्टर की बैटरी, सात इन्वर्टर, पांच मिक्सी मशीन, दो इंडक्शन चूल्हे, पांच पंखे ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
12 साल में चौथी बार दुकान को बनाया निशाना
नगर के पूर्वी बाईपास स्थित इस बैटरी की दुकान में चोरी की यह पहली वारदात नहीं है। चोरों ने साल 2008, 2011, 2015 में भी ताले काटकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।