{"_id":"5ebab7db8ebc3e904f4394b3","slug":"baby-died-after-birth-at-home-in-kannauj-kannauj-news-knp55976578","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पाट में नहीं पहुंची एंबुलेंस, घर पर प्रसव के बाद बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पाट में नहीं पहुंची एंबुलेंस, घर पर प्रसव के बाद बच्चे की मौत
विज्ञापन
baby died after birth at home in kannauj
कन्नौज शहर की कांशीराम कालोनी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद यहां रहने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रसव पीड़ा के दौरान फोन करने पर घंटों बाद एंबुलेंस नहीं पहुंची। महिला हिम्मत कर पैदल हास्पिटल जाने के लिए निकली। पुलिसकर्मियों ने लौटा दिया। इसके बाद घर पर बच्चे को जन्म दिया। इलाज न मिलने पर थोड़ी देर बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। सीएमओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए कहा है।
शहर की चौधरी सराय कांशीराम कालोनी में दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। यहां की शाहजहां (28) पत्नी मोहम्मद इरशाद को रात करीब दस बजे प्रसव पीड़ा हुई। पति ने 108 एंबुलेंस को बुलाने के लिए फोन लगाया। कांशीराम कालोनी के लिए कोई भी एंबुलेंस कर्मी तैयार नहीं हुआ।
काफी देर तक इंतजार के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंची तो शाहजहां रात एक बजे पति के साथ पैदल हास्पिटल के लिए निकल पड़ीं। बैरियर पर पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। असहनीय दर्द के बाद भी आगे नहीं जाने दिया। शाहजहां ने घर लौटकर बच्चे को जन्म दिया। इलाज न मिलने से करीब एक घंटे बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सुबह करीब पांच बजे पहुंची एंबुलेंस शाहजहां को जिला अस्पताल ले गई। यहां आरक्षित वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि एंबुलेंस मौके पर जल्द क्यों नहीं पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।