फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ask for the list of people returning without helmet from petrol pumps

Kannauj News: पेट्रोल पंपों से बिना हेलमेट लौटाए जाने वाले लोगों की सूची मांगे

Sun, 14 Sep 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ask for the list of people returning without helmet from petrol pumps
कन्नौज। नो हेलमेट, नो पेट्रोल नियम को प्रभावी ढंग से लागू करने के डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि अब तक कितने लोगों को बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप से लौटाया गया। इसकी सूची तैयार की जाएं। बिना हेलमेट पेट्रोल न देने पर निगरानी करें।
विज्ञापन

डीएम ने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नो हेलमेट-नो पेट्रोल जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जाएं। लोगों को जागरूक किया जाए कि हेलमेट एक जीवन रक्षा कवच है। यह सिर्फ जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद की और दूसरों की जान बचाने में सहायक है। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने की आदत को अनिवार्य और स्वाभाविक बनाना है। बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों के चालान किए जाएं। स्कूलों में जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को हेलमेट पहनने का संदेश दिया जाए। पोस्टर, बैनर, होर्डिंग और सोशल मीडिया कैंपेन के माध्यम से भी संदेश देकर लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने महादेवी घाट से नेशनल हाईवे तक के मार्ग को सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी टी-प्वाइंट्स पर लगे साइनबोर्ड पर दिशा और दूरी की जानकारी अंकित होनी चाहिए, ताकि आम लोगों को यातायात में सुविधा हो और भ्रम की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed