फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Asim Arun refuses to take government security

कन्नौज: असीम अरुण ने सरकारी सुरक्षा लेने से किया इनकार, कन्नौज को बताया अपना घर और कहीं ये बातें

Fri, 11 Mar 2022 09:40 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 11 Mar 2022 09:40 PM IST
सार

सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीतने के बाद असीम अरुण ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को पत्र लिखकर सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मियों को वापस लौटाए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि कभी भविष्य में मुझे जरूरत पड़ेगी तो मैं खुद सुरक्षा मांग लूंगा। अभी मुझे अपने शहर में सुरक्षा के लिए पुलिस की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Asim Arun refuses to take government security
कन्नौज सदर विधानसभा के विजेता प्रत्याशी असीम अरुण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज के सदर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा प्रत्याशी व पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने सुरक्षा में तैनात किए गए सरकारी गनर लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि कन्नौज के लोग मेरे पारिवारिक सदस्य जैसे हैं यहां उन्हें किसी से कोई खतरा नहीं है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


शहर के बाईपास के निकट ही स्थित मंडी परिषद ने गुरुवार को मतगणना पूरी होने के बाद सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत के बाद असीम अरुण ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मियों को वापस लौटाए जाने की मांग की है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कभी भविष्य में मुझे जरूरत पड़ेगी तो मैं खुद सुरक्षा मांग लूंगा। अभी मुझे अपने शहर में सुरक्षा के लिए पुलिस की कोई जरूरत नहीं है। कन्नौज सदर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने असीम ने इससे पहले चुनाव के समय भी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को वापस लौटाने के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed