फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Angry woman missing from city incharge's scolding, husband said: If not found till morning, she will commit suicide in Kotwali

सिटी इंचार्ज की डांट से नाराज महिला लापता, पति बोला: सुबह तक नहीं मिली तो कोतवाली में करेंगे आत्मदाह

Tue, 05 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Angry woman missing from city incharge's scolding, husband said: If not found till morning, she will commit suicide in Kotwali
जानकारी देते सुरेश यादव। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। तीन दिन पहले कोतवाली में समझौते के चलते रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाने कोतवाली में गई महिला को सिटी इंचार्ज ने डांट लगा दी। इससे नाराज होकर महिला घर जाते समय रास्ते से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी महिला का पता नहीं लग सका। पीड़ित पति का कहना है कि सुबह तक पत्नी नहीं मिली तो वह कोतवाली में आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बस्तीराम निवासी सुरेश यादव ने बताया कि पत्नी उर्मिला ने दीपकपुर रोड पर प्लॉट लेने के लिए नगर के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी दो युवकों को साढ़े तीन लाख रुपये बतौर पेशगी दिए थे। उन्होंने जांच की तो जमीन वक्फ बोर्ड की निकली। इसके बाद रुपये वापस मांगे। आरोपी ने दो लाख रुपये का चेक दिया। यह बाउंस हो गया। दो अक्तूबर को पत्नी रुपये मांगने पहुंचीं तो मारपीट कर दी गई। मामले की शिकायत पुलिस से की तो आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। कोतवाली में पुलिस के सामने आरोपी ने चार अक्तूबर को दो लाख रुपये लौटाने का वादा किया। तय समय सीमा में रुपये वापस नहीं किए। मंगलवार को उर्मिला पति सुरेश यादव के साथ कोतवाली पहुंचीं। यहां पुलिस से फरियाद की। सुरेश का आरोप है कि सिटी इंचार्ज ने पत्नी को डांटकर भगा दिया। इससे वह नाराज हो गईं। घर जाने की बजाय रास्ते से गायब हो गईं। काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं लगा। सुरेश का कहना है कि बुधवार सुबह तक पत्नी नहीं मिलीं तो वह कोतवाली में आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला पति के साथ घर गई थी। कुछ देर बाद पति सुरेश ने डीजी को ट्विट कर गायब पत्नी की तलाश काली नदी के पुल पर करने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया था। मामला चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है। इसमें इनका समझौता हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed