फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ambedkar's statue damaged, administration installed a new one

Kannauj News: आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने नई लगवाई

Fri, 12 Apr 2024 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 12 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar's statue damaged, administration installed a new one
तिर्वा। आंबेडकर जयंती से दो दिन पहले पाला गांव में लगी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को गुरुवार देर रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह जानकारी होते ही लोगों में आक्रोश होने लगा। देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए नई प्रतिमा लगवाई गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही कोतवाल जेपी गंगवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। लोगों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर घटना के खुलासे को लेकर मांग की। माहौल बिगड़ता देख एएसपी संसार सिंह, छिबरामऊ सदर सीओ ओमकार शर्मा, सदर कोतवाल दिग्विजय सिंह, ठठिया थानाध्यक्ष किशनपाल, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष आंनद कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। एएसपी ने सभी लोगों को शांत कराया और रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने बाबा भीमराव आंबेडकर सीमित पाला की अध्यक्ष शशिप्रभा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। प्रशासन ने ओरैया जनपद के अजीतमल से नई प्रतिमा को मांगवाकर स्थापना कर दी। नई प्रतिमा की स्थापना होता देख ग्रामीणों की नाराजगी कम हुई।
विज्ञापन




भीम आर्मी ने की आरोपी को पकड़ने की मांग
प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में माहौल खराब करने के लिए अराजकता की है। चुनाव से पहले प्रतिमा खंडित होने का राजनीतिक कारण होने की संभावना भी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहनगर में भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना, कराई गई मरम्मत
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के शाहनगर गांव गुरुवार की रात को स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा आगामी जयंती को लेकर शुक्रवार साफ-सफाई करने पहुंचे ग्रामीणों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख भड़क गए। सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थानाध्यक्ष आंनद मिश्रा मौके पर पहुंच गए और क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सही कराया। ग्रामीणों को समझा शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिमा पहले से ही क्षतिग्रस्त थी किसी ने ध्यान नहीं दिया था। इस बात पर ग्रामीणों ने सहमति भी जताई है। कहा कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed