फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Alert outside mosques during Friday prayers

Kannauj News: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर अलर्ट

Fri, 14 Jul 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 14 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Alert outside mosques during Friday prayers
छिबरामऊ। इन दिनों यूनीफॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसका विरोध होना भी शुरू हो गया है। समान नागरिक संहिता पर विरोध की आहट पर शुक्रवार को पुलिस सक्रिय रही। हालांकि सभी कुछ सामान्य रहा। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद के बाहर कोतवाल अजय पाठक, सिटी इंचार्ज राहुल शर्मा पुलिस बल के साथ डटे रहे। बताया जा रहा है कि समान नागरिक संहिता पर पुलिस को विरोध करने की सूचना मिली थी। इस कारण पुलिस फोर्स पूरे समय जामा मस्जिद के बाहर डटा रहा। हालांकि यहां पर कोई विरोध नहीं हुआ और नमाज खत्म होने के बाद नमाजी अपने-अपने घर चले गए। नमाजियों के जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस जरूर ली है। हालांकि मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोगों के मन में पुलिस को देखकर सवाल उठ रहे थे। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि समान नागरिक संहिता पर कहीं विरोध न हो, इसके लिए एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed