फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh Yadav attack on Yogi government, says BJP leader guilty for law and order, said this on torn jeans

योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, बोले भाजपा नेता कानून व्यवस्था के लिए दोषी, फटी जींस पर कही ये बात

Fri, 19 Mar 2021 10:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav attack on Yogi government, says BJP leader guilty for law and order, said this on torn jeans
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के शेखाने मोहल्ले में एक शादी समारोह में शुक्रवार रात पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम पर भी उन्होंने तंज किया। उन्होंने कहा कि यह जश्न किस बात का मना रहे हैं यह बताएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा डरा कर काम करा रही है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए पुलिस से ज्यादा भाजपा नेता दोषी हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि यूपी की भाजपा सरकार कोई खुशहाली ले आयी हो तो बताएं।
विज्ञापन


चार साल पूरे हो गए, फिर भी अपने काम नहीं गिना पा रही है। सपा के काम ही गिना रही। अभी तक पुरानी सरकार के काम भी पूरे नहीं हुए हैं। सपा और जनता यह जानना चाह रही है कि कहां पर पांच एक्सप्रेस वे बने हैं। केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जो महंगाई बढ़ी है उससे किसको मुनाफा पहुंचाया जा रहा है। बैंक डूब रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम जनता की बचत पर मुनाफा घटा दिया गया है। यह किसकी जेब मे जा रहा है। अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि जो सरकार का विरोध करे उसे आतंकवादी और राष्ट्रद्रोही बताकर भाजपा  माहौल खराब कर रही है। बंगाल में भी भाजपा माहौल खराब करना चाहती है। यह सिर्फ नफरत फैलाती और झगड़ा कराती है। भाजपा के एक नेता के जींस पहनने पर पाबंदी के बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा नयी पीढ़ी के विचारों को नहीं जानती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed