फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   After the conclusion of the story, the condition of 21 including women deteriorated after eating Prasad.

Kannauj News: कथा समापन के बाद प्रसाद खाकर महिलाओं समेत 21 की हालत बिगड़ी

Tue, 25 Jun 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
After the conclusion of the story, the condition of 21 including women deteriorated after eating Prasad.
छिबरामऊ। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम जयसिंहपुर में भगवान सत्यनारायण की कथा के बाद आयोजित भोज में खाना खाने के बाद महिलाओं व बच्चों समेत 21 लोगों की हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस से सभी को सौ शैया अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के बाद भी कई की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन



ग्राम जयसिंहपुर निवासी कौशल सिंह (36) के घर भगवान श्री सत्यनारायण की कथा थी। दोपहर 11 बजे कथा समापन के बाद चरणामृत व पंजीरी का प्रसाद वितरित कराया। उसके बाद भोज का आयोजन किया गया था। परिवार की महिलाओं ने भोजन में पनीर, छोले की सब्जी के साथ खीर व पूड़ी बनाई गई थी। खाना खाते ही लोगों को उल्टियों के साथ बेहोशी सी छाने लगी। मामले की जानकारी होते ही परिवार के अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए। गंभीर हालत में कौशल सिंह, उनकी पत्नी कांती देवी (32), पुत्र बादल उर्फ कार्तिक (8), बेटी सुंदरी (6) व नंदिनी (10) समेत परिवार की नीरज देवी (34) पत्नी चंदन सिंह, सनी (8) व मानवी (5) पुत्री विवेक, देवकी (15) पुत्री श्रीकांत, मीना देवी (42) पत्नी विमलेश, प्रिया (10), मुस्कान (18), शिवन्या (8) पुत्री यादवेंद्र, राखी (23) पुत्री विमलेश, शकुंतला (60), अनिकेत (10) सुरेंद्र सिंह, सुखदेवी (45) पत्नी सुखदेव, नेहा (18) पुत्री रामनरेश, सलोनी (15) व आकांक्षा (13) पुत्री महेश, सचिन (17) पुत्र विमलेश को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग दो घंटे से चल रहे इलाज के बाद भी कई की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन




इनसेट...

अस्पताल में नहीं थे सीएमएस, निर्देश के बाद भी नहीं पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी

सौ शैया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक के बाद एक 21 मरीजों के पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। उस दौरान सीएमएस डाॅ. सुनील कुमार सिंह अस्पताल में नहीं थे। मामले की जानकारी होने पर सीएमएस ने अस्पताल कैंपस में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने के निर्देश दिए, लेकिन उनके निर्देशों को धता बताते हुए कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। सीएमएस के अक्सर अस्पताल से नदारद रहने के कारण अस्पताल के कर्मचारी अपनी मनमानी पर उतारू हैं। अक्सर इस तरह की अव्यवस्थाएं देखने को मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट...

सीएचसी से बुलवाई गई टीम

एक साथ 21 मरीजों के पहुंचने से इमरजेंसी वार्ड में व्याप्त अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डाॅ. हसीब व डाॅ. अभिषेक दुबे ने मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मरीजों का इलाज शुरू किया, लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते सभी मरीजों को एक साथ समुचित इलाज देने में परेशानी हो रही है। इस पर सीएचसी प्रभारी डाॅ. राहुल मिश्रा, डाॅ. रवि तिवारी सीएचसी के स्टॉफ के साथ अस्पताल पहुंचे, तब कहीं सभी मरीजों का इलाज शुरू हो सका।




इनसेट...

वार्ड में कम पड़ गए बेड

21 मरीजों के पहुंचते ही सौ शैया अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में बेड कम पड़ गए। एक बेड पर दो दो मरीजों को लिटा कर इलाज किया गया। किसी भी बेड पर चादर के इंतजाम नहीं थे। वार्ड में पंखे तो चल रहे थे, लेकिन उमस के चलते सभी पसीने से तरबतर थे। इमरजेंसी वार्ड का कूलर भी गायब था।

------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed