फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   After Friday prayers two groups clashed over donations

Kannauj News: जुमे की नमाज के बाद चंदे को लेकर दो गुट भिड़े

Sat, 19 Oct 2024 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
After Friday prayers two groups clashed over donations
सिकंदरपुर। जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद चंदे को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। गालीगलौज के बाद मारपीट हुई। घायल एक युवक को इलाज के लिए पुलिस ने 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन



कस्बे के मालवीय नगर स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज चल रही थी। नमाज पूरी होने के बाद मुस्लिम समाज के दो पक्षों में गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। विवाद में मुतवल्ली अयाज उर्फ भाटिया घायल हो गया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को इलाज के लिए भिजवाया। उधर, एक पक्ष का आरोप है कि नमाज के बाद चंदा किया जाता है। तभी दूसरे पक्ष के लोग मस्जिद में घुस आए और मारपीट करने लगे और मारपीट करते हुए चंदे की धनराशि लूट ली।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट व लूटपाट करने वाले लोग मौके से भाग गए। प्रथम पक्ष के लोगों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग अक्सर मस्जिद में आकर बवाल करते हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed