{"_id":"688673d269641922ee032487","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-the-husband-committed-suicide-by-hanging-himself-kannauj-news-c-214-1-knj1005-134850-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
ठठिया। पत्नी से विवाद के बाद पति ने रविवार को गांव के बाहर पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव को फंदे पर लटका देखा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
क्षेत्र के ग्राम खामा निवासी अमरीश राठौर (40) खेती करता था। परिजनों ने बताया कि अमरीश नशे का लती था। अक्सर अमरीश का पत्नी पूजा से अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ और अमरीश घर से निकल गया और पेड़ में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर में ग्रामीणों ने अमरीश के शव को फंदे पर लटका देखा और परिजनों को जानकारी दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने बताया कि अमरीश के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।