फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Advocates insist on strike, work stalled

हड़ताल पर अडे़ अधिवक्ता, कामकाज ठप

Thu, 26 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Thu, 26 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Advocates insist on strike, work stalled
गेट में ताला डालकर विरोध जताते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
न्यायालय परिसर में गैंगस्टर के आरोपी की पेशी को लेकर सिपाही व वकीलों में उपजे विवाद के चलते गुरुवार को भी हड़ताल जारी रही। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कोर्ट का मेन गेट बंद रखा। इस दौरान अधिवक्ताओं को अंदर नहीं जाने नहीं दिया गया, लेकिन वादकारियों पर नरमी दिखाते हुए उनके लिए कोई रोक टोक नजर नहीं आई। गुरुवार सुबह कोर्ट नियत समय से खुला लेकिन न्यायालय का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन


सुनवाई की तारीख होने पर दूसरे दिन भी जिले भर से दूर-दूर से आए फरियादी दिन भर कोर्ट के चक्कर काटते रहे। मामलों में वादी व दूसरे पक्ष के लोग साथ में मामलों में आए गवाह भी दिन भर इधर-उधर पेड़ों की छाया में बैठने के बाद बैरंग लौट गए। गुरुवार को भी दिन भर इंतजार करने के बाद वादकारियों कोे लौटना पड़ा।
विज्ञापन


उधर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेंद्र त्रिवेदी का कहना है कि साथी अधिवक्ता पर लगाई गईं धाराएं गलत हैं। पुलिस ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए अधिवक्ताओं के घर दबिश देकर सम्मान को ठेस पहुंचाई है। रामेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि शुक्रवार को मीटिंग कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed