फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Administration wary of newborn's death, summons reply from CMS

नवजातों की मौत पर चौकन्ना हुआ प्रशासन, सीएमएस से जवाब तलब

Thu, 05 Dec 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Administration wary of newborn's death, summons reply from CMS
कन्नौज। राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा से रेफर होकर जिला अस्पताल की महिला विंग के एसएनसीयू (सिक एंड न्यू बोर्न केयर यूनिट) में आने वाले तीन नवजातों की नवंबर माह में मौत हो चुकी है। इस मामले को लेकर जिला प्रशासन चौकन्ना हुआ है। इस बाबत राजकीय मेडिकल कालेज के सीएमएस से जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन

नवंबर माह में अलग-अलग मामलों में राजकीय मेडिकल कालेज से नवजात बच्चों को बिना ऑक्सीजन व एंबुलेंस मुहैया कराए कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत में परिजन इन्हें लेकर महिला विंग के एसएनसीयू वार्ड पहुंचे। यहां पर कई घंटों के इलाज के बाद भी इन्हें बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों का कहना है कि नवजातों की हालत काफी गंभीर थी। काफी देर तक ऑक्सीजन न मिलने के कारण हालत और खराब हो गई। राजकीय मेडिकल कालेज से रेफर होकर आने वाले अधिकतर मामलों में लापरवाही बरती जाती है। इससे बच्चों की हालत खराब हो जाती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की बैठक में बरती जा रही लापरवाही में सुधार की चेतावनी दी गई थी। सीएमएस से जवाब-तलब भी किया गया। उनका कहना था कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed