फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Action will be taken against the CHO for negligence in tele-consultation.

Kannauj News: टेली-कंसल्टेशन में लापरवाही पर सीएचओ पर होगी कार्रवाई

Fri, 25 Sep 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the CHO for negligence in tele-consultation.
कन्नौज। 80 से कम टेली-कंसल्टेशन वाले सीएचओ पर कार्रवाई की जाएगी। आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्धारित समय से उपस्थित रहकर जनसामान्य को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। यह बात शुक्रवार को डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में स्वास्थ्य समिति की बैठक में कही।
विज्ञापन

डीएम ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि बैंक स्तर से अप्रूव हो चुके 557 लाभार्थियों के लंबित भुगतानों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। लाभार्थियों को भुगतान प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाई न हो तथा सर्वर अथवा तकनीकी समस्या की आड़ में आमजन को परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर से जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से संबंधित नियमों में परिवर्तन हो रहे हैं। इस दौरान सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अस्पतालों में डॉक्टरों की पहचान एवं ड्यूटी व्यवस्था हो स्पष्ट
डीएम ने सीएमओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर मरीजों का विश्वास प्रभावित नहीं होना चाहिए। सभी डॉक्टर निर्धारित ड्यूटी के अनुसार कार्य करें तथा प्रत्येक डॉक्टर के पास स्पष्ट एवं अनिवार्य पहचान-पत्र उपलब्ध हो, जिससे अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को यह स्पष्ट रूप से पता चल सके कि कौन डॉक्टर ड्यूटी पर है और कौन इलाज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed