{"_id":"664e3643510c824d4b03e0a8","slug":"accused-father-in-law-involved-in-daughter-in-laws-murder-surrenders-in-court-kannauj-news-c-214-1-knj1005-113514-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बहू की हत्या में शामिल आरोपी ससुर ने कोर्ट में किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बहू की हत्या में शामिल आरोपी ससुर ने कोर्ट में किया समर्पण
Wed, 22 May 2024 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 22 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शव को दफनाने में मदद करने वाले हत्यारोपी के पिता और भाई की तलाश में लगी हुई थी। मंगलवार को हत्यारोपी के पिता ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया।
ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम कौलेपुर गांव में 12 मई की रात शीलू दोहरे ने विवाद के बाद पत्नी निक्की की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पत्नी के शव को गांव के बाहर तालाब में दफन कर फरार हो गया था। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
हत्या के बाद शव दफनाने में उसका सहयोग करने वाले पिता राकेश और भाई रुसु की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। मंगलवार को निक्की के ससुर राकेश दोहरे ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। थाना प्रभारी किशनपाल सिंह ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी देवर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।