{"_id":"616b1773187b0e626961b5b0","slug":"accident-kannauj-news-knp6585701156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, जाम लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। अपने बेटे के साथ रिश्तेदारी में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रही महिला की बाइक में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। आधा घंटे बाद कोतवाल ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
शनिवार को फर्रुखाबाद जनपद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पसियापुर निवासी शांति देवी(55) पत्नी स्व. रघुवीर सिंह अपने बेटे विनोद के साथ बाइक से ग्राम बिरियन नगला त्यौर में अपनी बहन की सास की तेरहवीं में शामिल होने जा रही थीं। जीटी रोड पर कांशीराम कॉलोनी के पास पीछे से आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट पहने होने से विनोद तो बाल-बाल बच गया लेकिन शांति देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला।
गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मंडी चौकी में खड़ा करा दिया। परिजनों ने बताया कि शांति देवी के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। तीन बेटा व दो बेटियां हैं। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जाएगी।