फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   accidant

फोटो-14 हादसे के बाद रोते-बिलखते मृतक के परिजन

Sun, 03 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
accidant
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली के पचोर गांव निवासी अरविंद कुमार (40) पुत्र रघुनंदनलाल मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार की शाम को वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के दूसरी तरफ वनपुरा गांव में मजदूरी करने एक्सप्रेस वे पार करके गया था। वहां से रात के समय वापस आ रहा था।
विज्ञापन

गांव के सामने एक्सप्रेस वे पार करते समय लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मजदूर की मौत हो गई। काफी देर तक एक्सप्रेस वे पर शव पड़ा रहा। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों की सूचना पर मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मी समेत पुलिस ने मजदूर की शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई महेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed