{"_id":"687554b1c3a4f578970df719","slug":"a-young-man-molested-a-class-8-student-going-to-school-kannauj-news-c-214-1-knj1005-134094-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: स्कूल जा रही कक्षा आठ की छात्रा से युवक ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: स्कूल जा रही कक्षा आठ की छात्रा से युवक ने की छेड़छाड़
Tue, 15 Jul 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। विद्यालय पढ़ने जा रही छात्रा के साथ रास्ते में एक युवक ने छेड़छाड़ की। छात्रा की शिकायत पर पिता ने युवक के घर जाकर शिकायत की। आरोप है कि युवक के परिजनों ने उसे धमकाते हुए वहां से भगा दिया।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। बेटी को पिछले कुछ दिनों से एक युवक परेशान कर रहा है। एक-दो बार उसे फोन भी किया, जिसकी शिकायत युवक के परिजनों से की गई थी।
सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे बेटी विद्यालय पढ़ने के लिए जा रही थी। ताजपुर रोड पर युवक ने बेटी को रोक लिया और अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। भय के चलते बेटी ने घर आकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि शिकायत लेकर जब युवक के घर पहुंचे तो युवक के पिता ने धमकाया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि जांच के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। शिकायत सही पाए जाने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।