फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A pickup collided with a scooter, killing a girl who was going to a puja.

Kannauj News: पिकअप ने स्कूटी में मारी टक्कर, पूजा के लिए जा रहे बच्ची की मौत

Fri, 26 Sep 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:57 AM IST
सार

छिबरामऊ के बरुआ सबलपुर गांव के पास जीटी रोड पर गुरुवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी और पैदल जा रही बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में 12 वर्षीय कुसुम की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए।

विज्ञापन
A pickup collided with a scooter, killing a girl who was going to a puja.

विस्तार

छिबरामऊ। जीटी रोड पर बरुआ सबलपुर गांव के सामने स्थित मंदिर के पास गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसी दाैरान मंदिर में पूजा करने जा रही बच्ची वाहनों की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में चार लोग घायल गए।
विज्ञापन

प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बरुआ सबलपुर गांव निवासी कुसुम (12) परिजनों के साथ प्रेमपुर में चल रहे मां दुर्गा महोत्सव में रात नाै बजे जा रही थी। उसी दौरान मैनपुरी जिले के नवीगंज निवासी ज्ञानेंद प्रकाश व गिरीश चंद्र स्कूटी से गांव वापस जा रहे थे। जीटी रोड पर पहुंचते ही छिबरामऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी में पीछे टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित हुई पिकअप ने कुसुम व उसके परिजनों को भी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल कुसुम, राममूर्ति (48) व स्कूटी सवार ज्ञानेंद्र प्रकाश व गिरीश चंद्र को अस्पताल भिजवाया। यहां डाक्टर ने कुसुम मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का देर रात प्राथमिक इलाज के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उधरए हादसे की सूचना पर मृतका कुसुम व घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक के सलाह पर परिजन घायलों को लेकर रेफर सेंटर रवाना हो गए। मृतका के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed