फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A huge statue of Rani Avantibai Lodhi will be installed: Akhilesh

रानी अवंतीबाई लोधी की लगेगी विशाल प्रतिमा: अखिलेश

Sat, 23 Mar 2024 01:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 23 Mar 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
A huge statue of Rani Avantibai Lodhi will be installed: Akhilesh
कन्नौज। लोधी समाज का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार बनते ही रानी अवंतीबाई लोधी की एक विशाल प्रतिमा पैरा मेडिकल काॅलेज तिर्वा में लगाई जाएगी।
विज्ञापन




भाजपा नेताओं की ओर से लोधी समाज को अपमानित करने से क्षुब्ध भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता राम शंकर सिंह लोधी ने पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। लोधी राजपूत समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और इस समाज ने लगातार भाजपा को मजबूत करने का काम किया। प्रदेश सचिव आकाश शाक्य ने कहा कि रामशंकर सिंह लोधी ने लोधी राजपूत समाज के सम्मान स्वाभिमान के खातिर जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय है और इनके इस निर्णय से निश्चित तौर पर कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में सपा को मजबूती मिलेगी। इस दौरान बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व मंत्री तोताराम यादव, रामसेवक राजपूत, अंशूपाल, हसीब हसन, लालू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed