फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A debt ridden steel bar trader committed suicide by hanging himself

Kannauj News: कर्ज में डूबे सरिया कारोबारी ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 18 May 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
A debt ridden steel bar trader committed suicide by hanging himself
आनंद कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : आनंद कुमार की फाइल फोटो।
छिबरामऊ। कर्ज में डूबे सरिया कारोबारी ने सूदखोरों के तगादों से परेशान होकर शनिवार को घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा पर तब तक कारोबारी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं, कमरे से मिले सुसाइड नोट में कारोबारी ने पांच लोगों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन



छिबरामऊ देहात के रामपुर बैजू निवासी आनंद कुमार (50) विशुनगढ़ रोड पर आनंद ट्रेडर्स के नाम से सरिया का कारोबार करते थे। सुबह आठ बजे परिजनों ने घर के एक कमरे में आनंद को रस्सी के फंदे पर लटका देखा। उन्हें फंदे से नीचे उतारा गया पर तब तक मौत हो चुकी थी। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आनंद ने पांच लोगों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। आनंद के परिवार में पत्नी शांति देवी के अलावा दो पुत्र मनोज (30) व जोगेंद्र (27) साल हैं।
विज्ञापन



80 हजार की उधारी ब्याज समेत हो गए ढाई लाख

आत्महत्या से पहले लिखे सुसाइड नोट में आनंद गुप्ता ने कहा कि कासगंज के सोनू गुप्ता के उन पर 80 हजार रुपये थे। उन्होंने 50 हजार देने को कहा पर सोनू ने यह धनराशि नहीं ली और ब्याज समेत उससे ढाई लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि सोनू ने छिबरामऊ के पंकज गुप्ता सरिया वालों के सहयोग से उसकी दुकान से ढाई लाख रुपये की सरिया उठवा ली। तब से उसकी रोकड़ टूट गई और उसके सामने समस्याएं होने लगी। आरोप है कि इन्हीं लोगों की वजह से उसका काम बंद हो गया। इस कारण मजबूरन में आत्महत्या करनी पड़ी। सुसाइड नोट में इनके अलावा विनोद कुमार गंगवार व मनोज सक्सेना द्वारा उसे व उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छह-सात साल पहले ली सरिया, नहीं दिया 1.40 लाख रुपये

सुसाइड नोड में मैनपुरी के किशनी के भवानीगढ़ निवासी बबलू यादव हाल निवासी रामपुर बैजू ने छह-सात साल पहले कारोबारी की दुकान से 1.40 लाख रुपये की सरिया खरीदी थी। कई बार तगादा करने के बाद भी रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने पर बुरा अंजाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी दे रहे थे।



बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि कारोबारी के पुत्र मनोज कुमार की तहरीर पर कासगंज के सोनू गुप्ता सरिया वाले, पंकज गुप्ता सरिया कारोबारी छिबरामऊ, विनोद कुमार गंगवार, मनोज सक्सेना पता अज्ञात व बबलू यादव निवासी रामपुर बैजू के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करना व फोन पर धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed