फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A beneficiary of the PM Surya Ghar Yojana was duped of Rs 61,000

Kannauj News: पीएम सूर्य घर योजना की लाभार्थी से 61 हजार ठगे

Thu, 18 Sep 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A beneficiary of the PM Surya Ghar Yojana was duped of Rs 61,000
कन्नौज। पीएम सूर्य घर योजना के तहत एक लाभार्थी ने पति के नाम रजिस्ट्रेशन करवा और बैंक से लोन लेकर योजना के माध्यम से सोलर लगवा रही थी। इस पर कार्यदायी संस्था ने लाभार्थी के खाते में आए लोन के 61 हजार रुपये ठग लिए। लाभार्थी ने जब इसकी जानकारी बैंक व संस्था से की तो उसे धमका दिया गया कि लोन अभी पास नहीं हुआ है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊंचा निवासी रिहाना ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पति रियाजुद्दीन के नाम से पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन एक कार्यदायी संस्था में करवाया था। इसके लिए उसने बैंक से 61 हजार रुपये का लोन लिया। लोन पास होने के बावजूद कार्यदायी संस्था ने उससे धोखे से ओटीपी ले लिया और उसके लोन का 61 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिया। इस संबंध में जब उसने बैंक व संस्था से पूछताछ की तो बैंक से पता चला कि उसका 61 हजार रुपया एक खाते में ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन

इस योजना में लाभार्थी को 10 प्रतिशत अपने पास से लगाना होता है और 90 प्रतिशत बैंक की तरफ से लोन कराया जाता है। इसके बाद लाभार्थी की सब्सिडी उसके खाते में दी जाती है। लाभार्थी ने बताया कि संस्था से कई बार पैसे मांगे पर रुपये वापस कर रही है और न ही उसके घर में सोलर पैनल लगा रही है। इस संंबंध में गुरसहायगंज कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिली है। इस पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed