{"_id":"75581","slug":"Kannauj-75581-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत चुनाव की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत चुनाव की तैयारियां
Kannauj
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा (कन्नौज)। नगर पंचायत के संभावित चुनाव के लिए तहसील प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर पंचायत व तहसील कार्यालय में वोट बनवाने व कटवाने का काम 25 मई तक जारी रहेगा। इसके साथ ही मतदान के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में दस मतदान केंद्र व 29 बूथ बनाए गए हैं। इनमें आठ बूथ को अति संवेदनशील व 16 बूथों को संवेदनशील बूथों की श्रेणी में रखा गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक नगर पंचायत क्षेत्र में मतदान के लिए इस बार तीन मतदान केंद्र बढ़ाकर दस मतदान केंद्र कर दिए गए हैं। इनमें दीनानाथ जूनियर हाईस्कूल में चार, सरस्वती शिशु मंदिर में पांच, कन्या प्राइमरी पाठशाला तिर्वागंज में दो, डीएन इंटर कालेज में छह व इंदिरा देवी गर्ल्स हायर सेकेंड्री में चार बूथ बनाए गए हैं। इस बार विकास खंड कार्यालय को भी मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां दो बूथ बनाए गए हैं। किसान इंटर कालेज में तीन बूथ बनाए गए हैं। जूनियर हाईस्कूल तिर्वागंज में दो बूथ बनाए गए हैं। प्राइमरी पाठशाला तिर्वागंज में भी दो बूथ हरिओम विद्या निकेतन में एक बूथ बनाया गया है।
--------
यह हैं अति संवेदनशील
----------------
डीएन इंटर कालेज में बनाए गए सभी छह बूथों को अति संवेदनशील की सूची में रखा गया है। इसके अलावा विकास खंड कार्यालय में भी बने दो बूथों को अति संवेदनशील चिन्हित किया गया है। इसके पीछे तहसील प्रशासन का तर्क है कि इन बूथों पर दलित व मुस्लिम बाहुल्य आबादी होने के साथ ही राजनैतिक रूप से भी यह अति संवेदनशील हैं। पिछले चुनाव में इन बूथों पर दबंगई की भी घटनाएं प्रकाश में आई थीं।
विज्ञापन
------------
इनको रखा गया संवेदनशील श्रेणी में
--------------
दीनानाथ जूनियर हाईस्कूल के चार बूथ
सरस्वती शिशु मंदिर के पांच बूथ
कन्या प्राइमरी पाठशाला तिर्वागंज के दो बूथ
किसान इंटर कालेज के तीन बूथ
जूनियर हाईस्कूल तिर्वा के दो बूथ
प्राइमरी विद्यालय तिर्वागंज के दो बूथ
--------------------
इन केंद्रों पर मतदाता डालेंगे वोट
तिर्वा। प्रशासन द्वारा बनाए गए मतदान केंद्रों में अंबेडकर नगर व जवाहर नगर मोहल्ले के लोग दीनानाथ जूनियर हाईस्कूल में, गांधी नगर मोहल्ले के लोग शिशु मंदिर में, अशोक नगर मोहल्ले के लोग, कन्या प्राइमरी पाठशाला तिर्वागंज में, दुर्गा नगर, अन्नपूर्णा नगर व शास्त्री नगर के मतदाता डीएन इंटर कालेज में, लोहिया नगर व इंदिरा नगर वार्ड के मतदाता इंदिरा देवी गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल में, बौद्ध नगर के विकास खंड कार्यालय में, अवंतीबाई व कालिका नगर के मतदाता किसान इंटर कालेज में, सुभाष नगर के मतदाता जूनियर हाईस्कूल तिर्वागंज में, आजाद नगर के मतदाता प्राइमरी पाठशाला तिर्वागंज में, मंडी बाजार के मतदाता हरिओम विद्या निकेतन तिर्वागंज में वोट डालेंगे।