{"_id":"35-206218","slug":"Kannauj-206218-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवागमन की दिक्कतों से जूझ रहे पुखरावां वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवागमन की दिक्कतों से जूझ रहे पुखरावां वासी
Kannauj
Updated Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमोलर/तालग्राम (कन्नौज)। विकासखंड तालग्राम के गांव पुखरावां के ग्रामीण उपेक्षा के चलते आवागमन की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। गांव के संपर्क मार्ग का करीब आठ साल से डामरीकरण अधूरा पड़ा है। पुलिया के अभाव में वाहन चालकों को काफी चक्कर लगाकर गांव पहुंचना पड़ रहा है।
गांव निवासी कुलदीप का कहना है कि पुखरावां से माधौनगर जाने वाली करीब 3 किमी सड़क का 8 साल पहले डामरीकरण कराया गया था। माधौनगर के निकट डामरीकरण अधूरा रह गया था। कई बार शिकायत के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे गांव के वासिंदों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदीप का कहना है कि डामरीकरण माधौनगर के निकट आधा किमी तक अधूरा पड़ा है। वहीं माधौनगर के निकट नाले पर पुलिया का निर्माण भी नहीं कराया गया। इसके चलते वाहन वाहन चालकों को करीब 7 किमी का चक्कर लगाकर तालग्राम होकर गांव पहुंचना पड़ता है। गांव निवासी संतोष, राजवीर ने पुलिया का निर्माण व अधूरे डामरीकरण का काम पूरा कराकर आवागमन व्यवस्था दुरूस्त कराए जाने की मांग की है। उधर ग्रामप्रधान अनुराग शंखवार का कहना है कि 8 साल पहले किस कार्यदायी संस्था ने सड़क बनवाई थी इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। जल्द ही विभागीय अफसरों से संपर्क कर इसे ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा।
--------
माधौनगर के ग्रामीणों को भी परेशानी
दो मुख्य मार्गों को जोड़ने वाली सड़क उपेक्षा के चलते बदहाल है। इससे सड़क पर बाइक सवारों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। करीब आठ साल से पुलिया का निर्माण नहीं हुआ है। गांव माधौनगर निवासी संजय कुमार, डा. किशनलाल, डा. मजीद अली, पूर्व प्रधान रामकुमार का कहना है कि उक्त सड़क के अलावा उनके गांव से गदौरा जाने वाली एक अन्य सड़क भी उपेक्षा के चलते बदहाल है। डामरीकरण खराब हो चुका है।