{"_id":"35-206217","slug":"Kannauj-206217-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीफे से महरूम होंगे तीन लाख छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीफे से महरूम होंगे तीन लाख छात्र
Kannauj
Updated Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। कई महीनों से छात्रवृत्ति की आस लगाए कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों को सरकार ने तगड़ा झटका दिया है। जिले के करीब तीन लाख से अधिक छात्र बजट के अभाव में छात्रवृत्ति से महरूम हो जाएंगे।
परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लिए मिलने वाला वजीफा काफी मददगार साबित होता था। लेकिन इस बार पूर्वदशम की छात्रवृत्ति योजना की कार्रवाई पहले से ही धीमी गति से चल रही थी। हालांकि पिछले दिनों समाज कल्याण व पिछड़ा विभाग के निदेशक ने छात्रवृत्ति संबंधी डाटा का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। जिस कारण उम्मीद की एक नई किरण जागी थी। जिले में पिछड़ा व समाज कल्याण विभाग में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं में 2.80 लाख छात्र अध्ययनरत है। इसके अलावा अल्पसंख्यक विभाग में छात्रों की संख्या में 42 हजार के आसपास है। मिले निर्देशों के मुताबिक कुछ दिनों पहले मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक कर सभी खंड शिक्षाधिकारियों को मास्टर डाटा पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। हालांकि एनआईसी से कोई भी डाटा उपलब्ध नहीं कराया गया था। जिस कारण स्कूल छोड़कर चले गए छात्र, अगली कक्षाओं में पहुंचने वाले छात्रों को सूची से हटाए जाने वाला कार्य अधर में लटका हुआ था। पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश कुमार बघेल का कहना है कि अभी तक उनको पूर्व दशम की छात्रवृत्ति संबंधित कोई स्पष्ट निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले लोहिया ग्रामों में स्थित विद्यालयों में अध्यनरत छात्रों की संख्या मांगी गई थी।
-----------
बंद होंगे वजीफे के दम पर चल रहे स्कूल
पूर्व दशम में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों के वजीफे से ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल के नाम पर दुकान चलाने वालों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। इन विद्यालयों में वजीफा धनराशि से ही छात्रों की फीस की वसूली की जाती थी। वजीफा बंद होने से इस तरह के तमाम विद्यालय स्वत: ही बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
-----------
छात्र संख्या पर भी पड़ेगा असर
परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की संख्या पर भी वजीफा असर डालेगा। तमाम कटरी क्षेत्र के ऐसे विद्यालय है, जहां पर फसलों की बुआई व आलू की खुदाई के दौरान छात्र संख्या कम हो जाती है। ऐसे में अध्यापकों के लिए वजीफा ही मददगार साबित होता था, जिसके सहारे वह छात्रों को स्कूल तक लेकर आते थे। वजीफा धनराशि बंद हो जाने से छात्रों की संख्या पर भी असर पड़ेगा।
--------
बैंक व हेड टीचर के लिए राहत
शासन ने भले ही पूर्वदशम की छात्रवृत्ति को लेकर असमंजस की स्थित बना दी हो, लेकिन यदि छात्रवृत्ति के लिए इस बार बजट रिलीज नहीं होता है तो प्रधानाध्यापकों व बैंक के लिए काफी राहत भरी खबर है। करीब एक वर्ष से प्रधानाध्यापक छात्रों के खाते खुलवाने के लिए बैंकों के चक्कर काट रहे थे। हजारों की संख्या में छात्रों के खाते खुल चुके हैं, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में बाकी हैं।