Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   कार्तिक पूर्णिमा पर मुस्तैद रहेंगे विभाग

कार्तिक पूर्णिमा पर मुस्तैद रहेंगे विभाग

Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

यातायात सिपाही व पुलिस आवागमन व्यवस्था को रखेगी दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं को दिक्कतों से न जूझना पड़े। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई। सफाई व प्रकाश व्यवस्था के लिए जहां पालिका प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गयी। वहीं आवागमन में अवरोध न हो, इसके लिए यातायात व पुलिस विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

अपर जिलाधिकारी रमेशचंद्र यादव ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर मेंहदीघाट स्थित गंगातट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। गंगा तट पर स्नान पर्व की पूर्व संध्या पर सफाई का विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। इसके लिए पालिका के ईओ बीडी भट्ट व डीपीआरओ को जिम्मेदारी सौंपी गयी। प्रकाश व्यवस्था के लिए भी जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी। स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए घाट पर बैरीकेटिंग कराई जाएगी। इसके लिए जिला पंचायत की जिम्मेदारी है। एएसपी सुभाष शाक्य ने कहा कि स्नान पर्व पर सबसे अधिक जाम की समस्या होती है। इस बार सभी यातायात सिपाही व पुलिस बल अपने निर्धारित स्थान पर तैनात रहकर व्यवस्थाओं को संभालेंगे। इस मौके पर एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सदर करनसिंह, रोडवेज विभाग के एआरएम राकेश कुमार, पीडब्लूडी के अधिशाषी अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत के बाबू सुधीर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed