{"_id":"35-200317","slug":"Kannauj-200317-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण का वध होते ही गूंजा जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण का वध होते ही गूंजा जय श्रीराम
Kannauj
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज (कन्नौज)। रावण के अग्निबाण लगते ही रामलीला मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। दर्शकों ने राम-लक्ष्मण व हनुमान को फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान लगे मेले में भक्तों ने जमकर खरीददारी की। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
श्री आदर्श रामलीला समिति पुरानी गल्ला मंडी के तत्वाधान में चल रही रामलीला में शुक्रवार को मोहल्ला रामगंज में स्थित रामलीला मैदान में रावण वध का मंचन किया गया। कस्बे के मुख्य चौराहे के निकट से रथों पर सवार होकर राम व रावण की सेना युद्ध करने पहुंची। कुंभकरण व मेघनाथ वध के बाद राम से युद्ध करने जब रावण मैदान में आया तो भीड़ युद्ध देखने के लिए बेकाबू हो गई। कई वाण लगने के बाद भी रावण की मौत न होने पर विभीषण ने राम को उसकी नाभि में अमृत होने की जानकारी दी। इसके बाद राम ने रावण का वध किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष इंद्र कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष जितेंद्र कौशल, दिलीप गुप्ता, ज्ञान वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, सुनील सिंह, राजीव द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
अमोलर प्रतिनिधि के मुताबिक गांव सलेमपुर में चल रही रामलीला के दसवें दिन शुक्रवार को मेघनाथ, अहिरावण, कुंभकरण और रावण वध की लीला का मंचन किया गया। रामलीला ग्राउंड पर दुपहर एक बजे से लीला शुरू हुई। कलाकारों ने जीवंत अभिनय करके दर्शकों का मन मोह लिया। राम और रावण के युद्ध का अभिनय लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। रावण का वध होते ही जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे। वानर सेना ने खुशी में मेला ग्राउंड का चक्कर लगाया। कमेटी की अध्यक्ष नवीन मिश्रा ने 20 फुट ऊंचे रावण के पुतले को गोला दागकर आग के हवाले किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष रजनेश कुमार चौहान, दारोगा भूमिराज, कमेटी के कोषाध्यक्ष हरीबाबू, प्रबंधक सिद्धनाथ कनौजिया, सह प्रबंधक अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को खासी मशक्कत करनी पड़ी।