{"_id":"35-198973","slug":"Kannauj-198973-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-बाइक में भिड़ंत, दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-बाइक में भिड़ंत, दो की मौत
Kannauj
Updated Wed, 24 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। बाईपास रोड मानपुर चौराहे पर मंगलवार दोपहर शव के अंतिम संस्कार में जा रही ट्रैक्टर-ट्राली बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे एक बाइक सवार सहित दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ठठिया थाना क्षेत्र के हिम्मापुरवा गांव निवासी श्याम सिंह की पत्नी का निधन हो गया था। मंगलवार दोपहर परिजन, सगे-संबंधी व ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठकर महादेवी गंगातट पर शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली पर करीब 22 लोग सवार थे। जैसे ही ट्रैक्टर पाल चौराहे से बाईपास जीटी रोड मानपुर चौराहे पर पहुंचा। तभी बलारपुर की ओर से बाइक से आ रहे रमाकांत (20) निवासी सतवारी व उनके साथ बैठै रामसागर (40) निवासी पदारथपुर की बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। वहीं टक्कर से ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और दस फिट गहरे खड्ड में पलट गया। ट्राली के नीचे दब जाने से ठठिया थाना क्षेत्र के जोतपुरवा गांव निवासी जयवीर यादव (40) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली के उपनिरीक्षक रामप्यारे, चीता मोबाइल पुलिस व हाईवे मोबाइल टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के दौरान बाइक सवार रामसागर ने भी दम तोड़ दिया।
----------
दुर्घटना में घायल लोग
बलराम सिंह (35) पुत्र पोथीराम, सत्यराम यादव (40) पुत्र जौहरी सिंह निवासी नगरिया यादवान थाना भरथना, कश्मीर सिंह (28) पुत्र धर्मपाल, रमेश (35) पुत्र रामनरायन, अनुज यादव (28) पुत्र आशाराम, राजेश कुमार (35) पुत्र रामसनेही, शिशुपाल (28) पुत्र अशर्फीलाल निवासीगण हिम्मापुरवा थाना ठठिया, बाइक चालक रमाकांत (20) पुत्र महावीर प्रसाद निवासी सतवारी, महेशचंद्र (45) पुत्र सोबरन निवासी जोतपुरवा थाना ठठिया, शंकर सिंह (25) पुत्र पुत्तीलाल निवासी बदराह थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात का जिला अस्पताल में उपचार किया गया।
विज्ञापन
------××××××××××××××××××××××××××
सड़क हादसों में चार लोग घायल
तिर्वा (कन्नौज)। क्षेत्र में दो अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के गौरन निवादा गांव निवासी हरीशंकर (45) पुत्र श्रीराम व उनका पुत्र विष्णू (8), रिश्तेदार महेश (40) पुत्र चंद्रकांत बाइक से तिर्वा की ओर आ रहे थे। तिर्वा-ठठिया मार्ग पर पट्टी गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। दूसरी घटना ईशन नदी पुल के पास हुई। कस्बे के शास्त्रीनगर मोहल्ले के निवासी रिजवान पुत्र यूनुस अपनी बाइक से कन्नौज जा रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए।