फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बस मालिकों की हड़ताल खत्म, रूट निर्धारित

बस मालिकों की हड़ताल खत्म, रूट निर्धारित

Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
ठठिया (कन्नौज)। इंदरगढ़-बिल्हौर मार्ग पर चलने वाली बसों की आदर्श मोटर यूनियन की हड़ताल तीसरे दिन समझौते के बाद समाप्त हो गई। तिर्वा-ठठिया मार्ग पर अब टेंपो मैजिक नहीं चलेंगे। एआरटीओ और पुलिस के साथ टेंपो और बस यूनियन की हुई बैठक में लिखित समझौता किया गया है। इंदरगढ़-बिल्हौर मार्ग पर चलने वाली बसों के सामने टैक्स जमा करने की दिक्कतें आ रही थीं। टेंपो मैजिक उनके रूट पर सवारियां भरकर डग्गामारी कर रही थीं। इस मुद्दे पर बसें खड़ी करके विरोध होने के बाद मंगलवार को ठठिया थाने में पंचायत वार्ता हुई। एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि बस व टेंपो मालिकों के बीच लिखित समझौता हो गया है। निर्णय लिया गया है कि टेंपो स्टेंड पुराने बस स्टाप पर रहेगा। टेंपो ठठिया से यात्रियों को बिठाकर श्यामपुर, अल्लागंज होते हुए तिर्वा पहुंचेंगे। इसके अलावा तिर्वा से खैरनगर होते हुए औसेर तक 20 किमी, ठठिया से जैनपुर ऐमा होते हुए जनखत तक 12 किमी, ठठिया से बेहटा, नेरा, सठियापुर होते हुए गोल कुंआ कन्नौज तक मैजिक टेंपो चलकर सवारियां ढो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed