फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बीएलओ को दिए मतदाता पुनरीक्षण के निर्देश

बीएलओ को दिए मतदाता पुनरीक्षण के निर्देश

Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। रविवार को तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन के सभागार में हुए बीएलओ के प्रशिक्षण में एसडीएम व तहसीलदार ने तमाम जानकारियों से अवगत कराते हुए कहा कि 1 से 15 अक्टूबर तक सघन मतदाता पुनरीक्षण का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद एसडीएम संदीप सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो युक्त निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य 1 अक्टूबर से प्रारंभ होना है। यह कार्य 30 अक्टूबर तक चलेगा तथा इस दौरान डोर टू डोर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के चलने से तमाम खामियां ठीक हो सकती हैं। 01.01.14 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों का फार्म (6) मतदाता परिचय पत्र के लिए भरवाया जाएगा तथा उसके मकान की संख्या व परिवार के सदस्यों की संख्या भी अंकित की जाएगी। तहसीलदार रामस्वरूप ने कहा कि पूरा फार्म सही और साफ सुथरा भरा होना चाहिए जिससे परिचयपत्र बनाने वाले को कोई दिक्कत न हो । उन्होंने बताया कि 3 से 7 अक्टूबर तक ग्राम सभाओं में प्रधान की मौजूदगी में बैठक कर वोटर लिस्ट पढ़कर सुनाई जाएगी। प्रधान के सहयोग से गांव में मतदाता परिचय पत्र बनवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगर किसी के दो अलग अलग भाग संख्या से दो परिचय पत्र हैं तो उसका एक ही भाग संख्या का परिचय पत्र रहेगा जिस भाग संख्या में उसका मकान बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed