{"_id":"35-153080","slug":"Kannauj-153080-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपार्जित अवकाश न मिला तो होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपार्जित अवकाश न मिला तो होगा प्रदर्शन
Kannauj
Updated Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने विभाग को दो टूक लहजे में चेतावनी दी है कि शासनादेश में उपार्जित अवकाश देने का प्राविधान है। अवकाश के लिए कई बार अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जल्द ही इस पर विचार न किया गया तो शिक्षामित्र अगली रणनीति बनाने के लिए विवश होंगे, और धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हदेश दुबे, अनूप कटियार, महेंद्र यादव, रजनी सिंह, मुकेश राजपूत ने बताया कि जून माह में 6 से 14 वर्ष के बच्चों का हाउस होल्ड सर्वे (बाल गणना) कराई गई थी। जिसे शिक्षामित्रों ने पूरी निष्ठा व लगन के साथ किया। ग्रीष्मकालीन अवकाश में कराए जाने के कारण शासन द्वारा 16 दिवसीय उपार्जित अवकाश दिए जाने का प्राविधान है। इसके बावजूद अभी तक शिक्षा मित्रों को अवकाश नहीं दिया गया। संघ ने कहा कि प्रशासन यदि जल्द ही न चेता तो संगठन के पदाधिकारी एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।