फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   अनीभोज में 15 और रौतामई में 5 अपात्र निकले

अनीभोज में 15 और रौतामई में 5 अपात्र निकले

Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। वित्तीय वर्ष 2012-13 में लोहिया आवास के अपात्रों के चयन करने के मामले में छिबरामऊ तहसील भी पीछे नहीं रही। पहले अमीरों को आवास दे दिए गए। अब उनसे रुपया वापस लेने के लिए जोर आजमाइश की जा रही है। डीएम रूपेश कुमार के आदेश पर जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

एसडीएम छिबरामऊ की अध्यक्षता में गठित टीम ने लोहिया समग्र गांव अनीभोज में 15 लाभार्थी और रौतामई में 5 लाभार्थी अपात्र पाए हैं। जांच आख्या उच्चाधिकारियों को भेज भी दी गई है। अनीभोज गांव में पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये पा गए लाभार्थियों की सूची बनाकर जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। इस मामले में सीडीओ उदयराज यादव ने बीडीओ तालग्राम दयाराम यादव को पत्र भेजकर फर्जीवाड़े से अवगत करा दिया है। उन्हें अनीभोज गांव में 7 लाभार्थियों को दी जा चुकी पहली किश्त के 50 हजार रुपये तत्काल वसूल करने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही दोषी सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सचिवों ने रची साजिश-बीडीओ
कन्नौज। डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत बीते वित्तीय वर्ष में अपात्रों को लाभ दिलाने की साजिश सचिवों ने ही रची। सरकारी धन का बंदरबांट करने के एवज में सचिवों को भी मुंहमांगा चढ़ावा दिया गया। ऐसे ही दो सचिवों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। तालग्राम के बीडीओ दयाराम यादव के अनुसार रौतामई के ग्राम विकास अधिकारी युवराज सिंह और गंधौलिया के ग्राम पंचायत अधिकारी यदुनंदन लाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। तहसील स्तरीय टीम की जांच में कई लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। सचिवों को शासनादेश के अनुसार लाभार्थियों की चयनित सूची बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद सचिवों ने जानबूझकर साजिश के तहत अपात्र लाभार्थियों का चयन कर शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। दोषी सचिवों को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे पूछा गया है कि अपात्र लाभार्थियों का चयन क्यों किया गया है? बीडीओ का कहना है कि स्पष्टीकरण सही व संतोषजनक न होने पर निलंबन व दुरुपयोग की गई शासकीय धनराशि की वसूली सचिव से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed