फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मंडी समिति का होने लगा कायाकल्प

मंडी समिति का होने लगा कायाकल्प

Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। बाईपास के पास बनी मंडी समिति का कायाकल्प होने लगा है। गड्ढेदार सड़कें अब सीमेंटेड में तब्दील हो चुकी हैं। सालों से बनकर सफेद हाथी के तौर पर खड़ीं दुकानों के बाहर नाला निर्माण के लिए मिट्टी भराई की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

मंडी सचिव संजय यादव ने बताया कि प्रदेश शासन ने जिले भर की मंडियों की दुर्दशा संवारने के लिए करीब सवा 11 करोड़ रुपए की कार्ययोजना मंजूर की। बजट रिलीज होने के बाद निर्माण कार्य भी जारी कर दिया गया। नियमित रूप से गुणवत्ता का परीक्षण भी किया जा रहा है ताकि मानकों के अनुसार सामग्री डाली जाए।
विज्ञापन

मंडी समिति के दोनों मुख्य द्वार के सामने गड्ढेदार जर्जर सड़क को सीमेंटेड बनाने का काम चल रहा है। मंडी के अंदर आढ़तों के सामने के रास्ते भी पक्के सीसी रोड में तब्दील होने लगे हैं। जल निकासी के लिए पक्की नालियां बनाई जा रही हैं। मुख्य प्रथम गेट के बाईं तरफ टीनशेड का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि बारिश के मौसम में इसके नीचे बैठकर खरीद-बिक्री की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा करीब एक साल पहले बनकर तैयार हुईं दर्जनों दुकानों को शुरू करने के लिए जीटी रोड हाइवे किनारे नाला पक्का बनाकर पाटने के लिए भी काम चल रहा है। गहरे नाले में पहले जीटी रोड साइड से मिट्टी भराव किया जा रहा है। पक्का नाला बनाने के बाद कांटेदार चहारदीवारी हटा दी जाएगी। ताकि दुकानों का आवंटन किया जा सके और बेरोजगारों को रोजगार कमाने का अवसर मिल सके।

इनसेट
खुदलापुर नाले का होगा जीर्णोद्धार
कन्नौज। खुदलापुर गांव में बने नाले का जीर्णोद्धार मनरेगा योजना के तहत कराया जाएगा। बारिश में होने वाले यह नाला और भी जर्जर हो गया है। इससे करीब 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित होता है। इसकी लागत 3 लाख रुपये आएगी। पहली किस्त के रूप में भूमि संरक्षण विभाग को यह कार्य कराने के लिए 1.80 लाख रुपए की राशि आवंटित कर दी गई है। इसी तरह अनौगी जेल के अंदर परिसर को दुरुस्त कराया जाएगा। इसे दुरुस्त कर कृषि कार्य करने के लिए 2.58 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके सापेक्ष 1.53 लाख रुपया का बजट जारी भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed