फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   चार सड़कों के चौड़ीकरण के लिए करोड़ों मिले

चार सड़कों के चौड़ीकरण के लिए करोड़ों मिले

Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत प्रदेश सरकार ने चार सड़कों को चौड़ा करने के लिए 39करोड़ 65 लाख 21 हजार रुपये की कार्ययोजना मंजूर कर दी है। पहली किश्त के रूप में 19 करोड़ 82 लाख 61 हजार रुपये की धनराशि भी आवंटित कर दी है।
विज्ञापन

जीटी रोड छिबरामऊ से गांव कुंवरपुर कंडौली होते हुए काली नदी के पुल तक 9.20 किमी के चौड़ीकरण के लिए 667.92 लाख रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत हुई है। इसमें से पहली किश्त में 333.96 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। मलिकपुर से तालग्राम तक 22 किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 1187 लाख 47 हजार रुपये की कार्ययोजना को हरी झंडी देकर प्रथम किश्त में 593.90 लाख रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

इसी तरह रामाश्रम से जीटी रोड हिमालय कोल्ड के पास से सिलुआपुर होते हुए तालग्राम रोड के 19.30 किमी लंबे हिस्से का चौड़ीकरण कार्य 1147.80 लाख रुपये से कराया जाना है। इसके सापेक्ष पहली किश्त 543.90 लाख रुपये की जारी की गई है। छिबरामऊ कसबे से तालग्राम होते हुए ताहपुर तक जाने वाली 17.75 किमी लंबी रोड का भी कायाकल्प होगा। इसके लिए 962.02 लाख रुपये की लागत स्वीकृत हुई है। पहली किश्त में शासन ने 481.01 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों को चौड़ा कराने की जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग को सौंपी गई है। अधिशासी अभियंता डीके श्रीवास्तव का कहना है कि शासन के निर्देशों का पालन कराते हुए कागजी औपचारिकताएं समय से पूरी की जाएंगी। शासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि काम शुरू कराकर 31 मार्च तक पहली किश्त का उपभोग कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed