फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   चचिया श्वसुर से झगड़ महिला ने जहर पिया

चचिया श्वसुर से झगड़ महिला ने जहर पिया

Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में पारिवारिक विवाद में एक विवाहिता और एक युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने इन्हें राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

परसोहा गांव के सुरेंद्र कुमार का अपने चाचा अशर्फीलाल से घर के बंटवारे को लेकर विवाद था। इसी को लेकर शुक्रवार की सुबह उसकी पत्नी सगुना देवी (31) की अशर्फीलाल से कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर सगुना ने घर में रखा जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर पति ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उसकी हालत चिंताजनक थी। चिकित्सकों ने उसको कानपुर ले जाने की सलाह दी, पर गरीबी के चलते उसका पति कानपुर नहीं ले गया। दूसरी घटना ठठिया थाना क्षेत्र के अल्लापुर गांव की है। यहां के ज्ञान सिंह का पुत्र विवेक (21) शुक्रवार की दोपहर भैंस चराने गया। भैंस रस्सी तोड़कर भाग गई। इस पर उसके पिता ने डांटा। घर आकर उसने कीटनाशक पी ली। विवेक को पिता ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed