{"_id":"5de2bae68ebc3e54f31460e1","slug":"79-pareeksha-kendron-kee-jila-kametee-ne-bhejee-riport-kannauj-news-knp5292645160","type":"story","status":"publish","title_hn":"79 परीक्षा केंद्रों की जिला कमेटी ने भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
79 परीक्षा केंद्रों की जिला कमेटी ने भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
कन्नौज। वर्ष 2020 में होने वाली हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिला कमेटी की बैठक में 79 परीक्षा केंद्रों को संस्तुति प्रदान की गई है। इसे अनुमोदन के लिए बोर्ड को भेजा गया है। उम्मीद है कि दो से तीन दिन के अंदर अंतिम सूची जारी हो जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड ने परीक्षा के लिए 69 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। इस पर प्रधानाचार्य, प्रबंधक से आपत्तियां मांगी गई थीं। 60 स्कूलों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। तीनों तहसीलों के एसडीएम से परीक्षा केंद्रों की जांच कराई गई। आपत्तियों का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने 11 परीक्षा केंद्रों को सूची से बाहर करते हुए 21 नए परीक्षा केंद्रों को बनाए जाने की संस्तुति प्रदान की है।
डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि बोर्ड को अनुमोदन के लिए सूची भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों को हटाया गया, वहां पर सत्यापन के दौरान पर्याप्त संसाधन नहीं मिले। कई प्रधानाचार्यों ने विद्यालय को परीक्षा केंद्र की सूची से हटाए जाने का अनुरोध किया था। उम्मीद है कि दो से तीन दिन के अंदर बोर्ड से अंतिम सूची जारी हो जाएगी।