{"_id":"596e563a4f1c1b844a8b47dc","slug":"61500403258-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीफ की मक्का की फसल पर बारिश का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीफ की मक्का की फसल पर बारिश का कहर
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। जायद में मक्का की फसल लेने के बाद किसान खरीफ में बोई जाने वाली मक्का की फसल की तैयारी पिछले एक पखवारे से कर रहे थे। अधिक बरसात होने से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। पानी से खेत लबालब होने से बोई गई मक्का फसल का बीज खेत में ही खराब हो गया। अब किसान ढैंचा और तिल बोने की तैयारी कर रहे हैं।
जुलाई में इस बार अधिक बारिश से किसानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिले में हजारों एकड़ में बोई जाने वाली खरीफ की मक्का को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। निचले खेतों में पानी भर जाने से किसानों की सारी मेहनत व बीज बेकार गया है। जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में सामान्य वर्षा से काफी अधिक मात्रा में बारिश हुई। जिस वजह से जो निचले खेत थे, उनमें पानी भर जाने से किसानों को नुकसान हुआ है।
- बारिश की अधिकता से मक्का का बीज हुआ खराब
- किसानों ने ढैंचा और तिल बोने की शुरू कर दी तैयारी