फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vehicles will not run faster than standard on the Agra Lucknow Expressway

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मानक से ज्यादा तेज दौड़ाए वाहन तो होगा चालान

Tue, 07 May 2019 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not run faster than standard on the Agra Lucknow Expressway
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसों पर रोक लगाने के लिए यूपीडा ने वाहनों की रफ्तार का आकलन करने के लिए जगह-जगह कैमरे लगवा दिए हैं। वाहनों की तेज गति को देखकर उनका चालान काट कर घरों पर पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति होने के बाद भी वाहन चालकों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने पर हो रहे हादसे पर रोक लगाने के लिए यूपीडा ने वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए लखनऊ से आगरा तक जगह-जगह कैमरे लगवाए हैं।
विज्ञापन


यह एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार दर्ज कर सकेंगे। तेज रफ्तार में चलने पर एक्सप्रेस-वे पर लगे कैमरों की मदद से इन वाहनों की निगरानी की जाएगी। कैमरों के सामने से गुजरने पर गाड़ियों के नंबर प्लेट और उनकी रफ्तार सेंसर के माध्यम से कैमरों मे कैद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार में चलने पर कैमरों की मदद से उनका चालान करना शुरू कर दिया गया है। अब अगर किसी भी वाहन चालक ने एक्सप्रेस-वे रफ्तार पकड़ी तो उसका चालान कट कर उसके गाड़ी पर दर्ज नंबर के आधार पर चालान रसीद भेज दी जाएगी।


एक्सप्रेस-वे के सुरक्षा अधिकारी जय कुमार ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर तेज गति से चलने वाले सभी वाहनों को जगह-जगह लगे कैमरों द्वारा चिह्नित किया जा रहा है। निर्धारित गति से अधिक चलने पर वाहनों के चालान काट कर चालकों उनके आवासों पर भेजे जा रहे हैं। चालान का पैसा वाहन चालक ई पेमेंट द्वारा भी जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed