फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   490 patients were treatment camp

कैंप लगाकर 490 मरीजों का किया उपचार

Sun, 03 Apr 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sun, 03 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
490 patients were treatment camp
मौजूद मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

राजकीय मेडिकल कालेज की ओर से औसेर कसबे के मंडी परिसर में शनिवार को मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। चिकित्सा शिविर में मेडिकल कालेज के दो दर्जन चिकित्सक व एक दर्जन पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों का उपचार कर दवाइयां दी। दो गंभीर मरीजों को परीक्षण के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भेजा गया। शिविर में विभिन्न रोगों के 490 मरीजों का उपचार किया गया।

विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कालेज अब आपके द्वार योजना के तहत तिर्वा तहसील के सुदूर ग्रामीण अंचल औसेर में शनिवार की सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक स्वास्थ्य शिविर लगाया। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डा. वीएन त्रिपाठी व पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीजीएमई ने मरीजों को बीमारियों से बचाव के तरीके बताते हुए कहा कि बीमारियों की रोकथाम के लिए उन्हें स्वच्छ पानी पीना चाहिए। बासी भोजन न इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


शौच जाने के बाद व खाना खाने से पहले साबुन से हाथों को अच्छी तरह साफ करें। ऐसा करने से 50 फीसदी बीमारियों से बचा जा सकता है। गर्भवती महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि वे अपने भोजन में पोषक तत्वों व हरी सब्जियों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि गर्भस्थ शिशु को पूरी तरह से पोषण मिल सके। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर मेडिकल कालेज ने अब प्रत्येक माह गांव में कैंप लगाएगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।

कार्यक्रम को उमर्दा ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, प्रधानाचार्य डा. डीएस मार्तोलिया, सीएमएस डा. दिलीप सिंह, मुलायम यूथ ब्रिगेड के मोना यादव, सनी यादव, डिग्री कालेज के प्रबंधक रामदास यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश यादव, नीरज द्विवेदी ने भी संबोधित किया। स्वास्थ्य कैंप में डाक्टरों की टीम ने अलग-अलग काउंटर लगाकर मरीजों को देखा।


सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 490 मरीजों को उपचार दिया गया है। गंभीर दो मरीजों को मेडिकल कालेज भेजा गया है। इस मौके पर मेडिकल कालेज के डा. प्रदीप खारया, डा. नरेंद्र कुमार तिवारी, डा. सोमेश, डा. स्नेहा, डा. मार्कण्डेय चतुर्वेदी, डा. यतेंद्र, डा. शरद, डा. सौरभ शाक्य सहित कई चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed