फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   प्राचार्य का छात्रावासों में छापा

प्राचार्य का छात्रावासों में छापा

Fri, 16 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्राचार्य का छात्रावासों में छापा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तिर्वा(कन्नौज)। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने बुधवार की देर रात कैंपस में स्थित मेडिकल स्टूडेंट्स के गर्ल्स हॉस्टल, ब्वायज हॉस्टल, मेल इंटर्न हॉस्टल, फीमेल इंटर्न हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया। इन छात्रावासों में रहने वाले एक तिहाई एमबीबीएस स्टूडेंट्स नदारद मिले। गर्ल्स हास्टल व फीमेल इंटर्न हॉस्टल की अधिकतर स्टूडेंट्स भी नहीं थी। इन हॉस्टलों में तैनात सुरक्षा कर्मी प्राचार्य को इसका जवाब नहीं दे पाए। इस पर नाइट शिफ्ट में तैनात गर्ल्स हास्टल व फीमेल इंटर्न के दो सुरक्षा कर्मियों को हटा कर नई तैनाती की गई।

प्राचार्य ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि हॉस्टलों में रहने वाले मेडिकल स्टूडेंट्स देर रात तक कैंपस से बाहर रहते हैं। इस पर बुधवार की रात 9:30 से 10:30 तक चेकिंग अभियान चलाया। ब्वायज हॉस्टल में एक तिहाई स्टूडेंट्स नदारद थे। इसी तरह से गर्ल्स हास्टल में भी स्टूडेंट्स नदारद मिले। सबसे खराब हालत इटर्न शिप करने वाले मेडिकल स्टूडेंट्स की थी।
विज्ञापन


प्राचार्य के मुताबिक इंटर्नशिप कर रहे स्टूडेंट्स की ड्यूटी शिफ्ट के अनुसार दिन व रात में इमरजेंसी व जनरल वार्ड में लगाई जाती है। निरीक्षण के दौरान अधिकतर ऐसे स्टूडेंट्स नदारद मिले जिनकी ड्यूटी नाइट शिफ्ट में नही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह शैक्षणिक भवन में सभी स्टूडेंट्स को बुलाकर कड़ी हिदायत दी गई है। रात आठ बजे के बाद जो भी स्टूडेंट्स हॉस्टल में नहीं मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मामले में मेल व फीमेल हॉस्टल के वार्डन को भी नियमित चेकिंग करने की हिदायत दी गई है। गर्ल्स हास्टल में तैनात दो सुरक्षा कर्मियों को लापरवाही बरतने के आरोप में हटा दिया गया है। उनके स्थान पर तेजतर्रार सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इंटर्नशिप करने वाले स्टूडेंट्स को भी हिदायत दी गई है, कि रात में हॉस्टल से बाहर निकलने पर व ड्यूटी जाने पर रजिस्टर पर अपने हस्ताक्षर करें।

प्राचार्य के आश्वासन पर टली डाक्टरों की हड़ताल
तिर्वा (ब्यूरो)। तीन माह का बकाया वेतन का भुगतान न मिल पाने से नाराज जूनियर व सीनियर संविदा चिकित्सकों को प्राचार्य ने जुलाई के प्रथम सप्ताह तक बकाया वेतन का भुगतान भरोसा दिया। प्राचार्य ने बताया कि वेतन संबंधी बजट शासन में लंबित है। इस वजह से देरी हुई है। मेडिकल कालेज की ओर से डीजीएमई कार्यालय को पत्र भेजा गया है। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डा. वीएन त्रिपाठी ने भरोसा दिलाया है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह तक बजट जारी करा दिया जाएगा। प्राचार्य के इस आश्वासन के बाद डाक्टरों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल टाल दी।


मेडिकल कालेज में 22 से बायोमीट्रिक हाजिरी
तिर्वा (ब्यूरो)। राजकीय मेडिकल कालेज में तैनात डाक्टरों व चिकित्सा शिक्षकाें की हाजिरी 22 जून से बायोमीट्रिक सिस्टम से शुरू हो जाएगी। एक जुलाई से इस हाजिरी की रिपोर्ट एमसीआई दिल्ली व प्रदेश शासन को भेजी जाएगी। इसके लिए बायोमीट्रिक सिस्टम प्रणाली का काम जारी है। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने बताया कि कालेज कैंपस में आठ स्थानों पर यह सिस्टम लगाया जा रहा है। इनमें एक सिस्टम प्राचार्य कार्यालय, इमरजेंसी वार्ड, दो सिस्टम शैक्षणिक भवन, ओपीडी व दो सिस्टम जनरल वार्ड में लगाए जा रहे हैं। 22 से 30 जून तक सभी सिस्टम का ट्रायल होगा।

- मेडिकल कालेज प्राचार्य ने मारा छापा, सभी को दी हिदायत, वार्डन को नियमित चेकिंग के निर्देश
- लापरवाही बरतने पर गर्ल्स हास्टल के दो सुरक्षाकर्मी हटाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed